कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करेगी विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा', फरवरी में होगी रिलीज - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2019

कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करेगी विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा', फरवरी में होगी रिलीज

बाॅलीवुड डेस्क. कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के दर्द को बयां करती विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर की शुरुआत में कुछ नारे सुनाई दे रहे हैं। नैरेटर की आवाज में सुनाई दे रहा है& "19 जनवरी 1990 में हम हजारों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर छोड़कर भागना पड़ा, 19 जनवरी 2020 को 30 साल बाद हमारी कहानी कही जाएगी।"

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर मोशन पोस्टर और फिल्म की जानकारी दी।

फरवरी में होगी रिलीज : फिल्म का प्रोडक्शन फॉक्स स्टार कर रहा है। जिसमें 4 लाख से ज्यादा कश्मीरी पंडितों के घाटी से भागने का दर्द दिखाया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन और प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा ही कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 7 जनवरी 2020 को रिलीज होगा, जबकि शिकारा थिएटर्स में 7 फरवरी 2020 को आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vidhu Vinod Chopra's film 'Shikara' will tell the pain of Kashmiri Pandits, will be released in February


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Bf9wV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here