फोर्ब्स की लिस्ट में कंगना की इनकम देख भड़कीं उनकी बहन रंगोली, बोलीं- इससे ज्यादा तो वे टैक्स भरती हैं - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2019

फोर्ब्स की लिस्ट में कंगना की इनकम देख भड़कीं उनकी बहन रंगोली, बोलीं- इससे ज्यादा तो वे टैक्स भरती हैं

बॉलीवुड डेस्क. कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल ने फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट पर सवाल उठाया है। इस सूची में कंगना को 70वां स्थान मिला है और मैगजीन का दावा है कि एक्ट्रेस ने सालभर में 17.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। रंगोली ने अपने ट्वीट में इसे फोर्ब्स को एक नंबर का फ्रॉड बताया और लिस्ट में दर्शाई गए सेलिब्रिटीज में से किसी एक की भी इनकम साबित करने की चुनौती दी है।

'दर्शाई इनकम से ज्यादा टैक्स भरती हैं कंगना'

रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा है, "ये फोर्ब्स एक नंबर का फ्रॉड है। मैं खुली चुनौती देती हूं कि वे अपनी मैगजीन में प्रिंट किए गए सेलिब्रिटीज में से किसी एक की भी इनकम साबित करके दिखा दें। सब पीआर है। पोल में कंगना की जितनी इनकम दिखाई गई है, वे उससे ज्यादा टैक्स भरती हैं। बताइए हमें कौन ज्यादा टैक्स भरता है। आप किसी भी आधार पर लोगों की इनकम का अंदाजा नहीं लगा सकते।"

रंगोली ने अगले ट्वीट में लिखा, "यहां तक कि कंगना भी नहीं जानती कि उसने इस साल में कितनी कमाई की। सिर्फ उसका अकाउंट डिपार्टमेंट और मुझे पता है। हम उन्हें पूरी जानकारी देते हैं और ये सब बहुत कॉन्फिडेंशियल है। अभी यह फाइनेंशियल ईयर खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ एडवांस टैक्स भरा गया है और ये लुक्का पत्रकार नौटंकी दिखाने लगे, जैसे उनके पास पूरी इंडस्ट्री के अकाउंट्स की एक्सेस हो।"

## ##

रंगोली यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने फोर्ब्स को मेंशन करते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा है, "डियर फोर्ब्स इंडिया अगर आप मुझे अपने विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी देते हैं तो मैं खुलकर माफी मांग लूंगी। लेकिन आप स्मोकिंग हैशटैग के साथ कुछ भी नहीं लिख सकते।"

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut's Sister Rangoli Chandel Questioned On Forbes List, Which Shown Kangana's income Rs 17.5 cr in 2019


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34H6AAW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here