बेस प्राइस से 16 गुना ज्यादा कीमत में बिके हेटमायर खुशी में नाचे, फ्रेंचाइजी दिल्ली ने वीडियो शेयर किया - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2019

बेस प्राइस से 16 गुना ज्यादा कीमत में बिके हेटमायर खुशी में नाचे, फ्रेंचाइजी दिल्ली ने वीडियो शेयर किया

खेल डेस्क. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर (22) का खुशी में नाचते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईपीएल की नीलामी में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने हेटमायर को बेस प्राइस 50 लाख से करीब 16 गुना ज्यादा कीमत 7.75 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके बाद फ्रेंचाइजी दिल्ली ने हेटमायर का वीडियो शेयर किया।

फ्रेंचाइजी ने पोस्ट में लिखा, ‘‘हाय शिमरॉन, आपका दिल्ली कैपिटल्स टीम में स्वागत है। क्या आप हमारे प्रशंसकों के लिए एक मैसेज शेयर कर सकते हैं क्या?’’

हेटमायर ने भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेली

हेटमायर को पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 करोड़ में खरीदा था। तब वे विराट कोहली की कप्तानी में ज्यादा सफल नहीं हो सके थे। पिछले सीजन में हेटमायर ने 5 मैच 90 रन बनाए थे। हाल ही में हेटमायर ने भारत के खिलाफ चेन्नई वनडे में 106 गेंद पर 139 रन की पारी खेली थी। इस मैच के विंडीज ने 8 विकेट से जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर ने भारत के खिलाफ चेन्नई वनडे में 106 गेंद पर 139 रन की पारी खेली थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35IehrE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here