अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Saturday, November 16, 2019

अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया

मुंबई. अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शनिवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी। अंबानी के साथ ही छाया विरानी, रायना करानी, मंजरी कक्कड़ और सुरेश रंगचर ने भी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया।

आरकॉम ने बीएसई को बताया कि श्री मणिकांतन वी निदेशक और सीएफओ के पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। इन सभी के इस्तीफे कंपनी की कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स के सामने रखे जाएंगे।

आरकॉम दिवालिया प्रक्रिया में है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में 30,142 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। एजीआर मामले में बकाया भुगतान के लिए प्रोविजनिंग करने की वजह से इतना नुकसान हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनिल अंबानी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QoMmsc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here