खेल डेस्क. इंदौर टेस्ट में मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी देखने के बाद बांग्लादेशी गेंदबाज अबु जायेद उनसे काफी प्रभावित हो गए हैं। जायेद का कहना है कि वे भी शमी की तरह गेंदबाजी करना चाहते हैं। मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कुल 14 विकेट लिए थे, जिसमें से शमी अकेले ने 7 विकेट लिए थे। वहीं जायेद 108 रन देकर सिर्फ 4 विकेट ही ले सके थे।
आईसीसी के साथ हुई बातचीत में जायेद ने कहा, 'मैंने शमी भाई से बात की थी। हमारे बीच कुछ समानताएं हैं, क्योंकि हम दोनों सीम का इस्तेमाल करते हैं। मैंने उन्हें कई बार गेंदबाजी करते हुए देखा है और ऐसा करते हुए मैं अतिरिक्त ध्यान लगाता हूं कि वे कैसे गेंदबाजी करते हैं। मैंने उनकी ऊंचाई के साथ अपनी तुलना भी की है, ताकि ये पता लगा सकूं कि क्या वे मुझसे ऊंचे हैं या मेरे बराबर हैं। इसके बाद मुझे लगा कि शायद मैं उनकी तरह गेंदबाजी कर सकता हूं।'
अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचता
इंदौर टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को एक जीवनदान मिला था, जिसके बाद उन्होंने 243 रन की पारी खेली। इस बारे में जायेद ने कहा, 'ये निराशाजनक नहीं है। मैं हाथ से निकले मौकों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होता। मेरा मानना है कि ये क्रिकेट का हिस्सा है। मैं मानता हूं कि उन कैचों को लिया जाना चाहिए था, लेकिन कोई भी इंसान अतीत के बारे में सोचकर उसे बदल नहीं सकता। अगर मैं हाथ से निकले मौकों के बारे में लगातार सोचता रहूंगा तो ये मुझ पर विपरीतअसर डालेगा।'
विराट का विकेट सपने के सच होने जैसा
मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट लेने वाले जायेद ने इसे सपने के सच होने जैसा बताया। उन्होंने कहा, 'इसी वजह से मैं ज्यादा से ज्यादा संभावनाएं बनाने की कोशिश करता हूं, क्योंकि हो सकता है उनमें से कोई एक काम कर जाए। उदाहरण के लिए, सैफ ने एक शानदार कैच लिया, जिससे पुजारा आउट हो गए। ये भी क्रिकेट का एक हिस्सा है। हमारे समय के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को आउट करना बेहद खुशी की बात है। विराट कोहली का विकेट लेना एक सपने के सच होने जैसा था।'
गुलाबी गेंद को समझना होगा
भारत ने इंदौर टेस्ट मेंबांग्लादेश को मैच के तीसरे ही दिन एक पारी और 130 रन से हरा दियाऔर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से खेला जाएगा। गुलाबी गेंद से होने वाले इस मैच को लेकर जायेद ने आगे कहा, 'गुलाबी गेंद से प्रैक्टिस के बाद ही मैं समझ सकूंगा कि ये लाल गेंद से कितनी अलग है। हमारी रणनीति के बारे में मैं अपने कोच से चर्चा करूंगा। क्योंकि ये एक नई तरह की गेंद (गुलाबी) है, इसलिए हमें गेंद के मूवमेंट को भी मापने की जरूरत होगी।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Ynh9U
via IFTTT
No comments:
Post a Comment