प्रधानमंत्री इमरान की सरफराज को सलाह- टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट पर ध्यान दें - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Sunday, November 17, 2019

प्रधानमंत्री इमरान की सरफराज को सलाह- टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट पर ध्यान दें

कराची. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम और कप्तानी से हटाए गए सरफराज अहमद को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देने कीसलाह दी। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट से किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन और फॉर्म को नहीं आंका जाना चाहिए। इसके लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट ही सही पैमाना है। राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए सरफराज को घरेलू क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में पाकिस्तान का पूरी तरह सफाया हो गया था। इसके बाद सरफराज को कप्तानी के साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया गया। सरफराज के साथ हुए इस बर्ताव के बाद उनके शहर कराची में पीसीबी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

इमरान नेमिस्बाह को कोच बनाने का समर्थन किया
पीसीबी के पैट्रन-इन-चीफ इमरान खान ने मिस्बाह उल हक को मुख्य चयनकर्ता और हेड कोच नियुक्त किए जाने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, "मिस्बाह को कोच बनाने का फैसला सही है। वो ईमानदार और निष्पक्ष व्यक्ति हैं। उनके पास खेल का लंबा अनुभव है। बतौर कोच उनके नेतृत्व में टीम वनडे और टेस्ट दोनों में अच्छा करेगी। उनमें नए खिलाड़ियों को तराशने की काबिलियत है।"

घरेलू क्रिकेट सिस्टम में बदलाव से फायदा होगा
इमरान ने नए घरेलू फर्स्ट क्लास सीजन का भी समर्थन किया। इस सीजन में केवल 6 प्रादेशिक टीमों के बीच ही टक्कर होगी। सभी मुकाबले होम और अवे आधार पर होंगे। यानी एक बार टीम विरोधी के खिलाफ अपने मैदान पर खेलेगी और दूसरा मैच उसके घर में होगा। इमरान के मुताबिक, इससे घरेलू क्रिकेट सिस्टम में सुधार होगा। अगर हमारे घरेलू क्रिकेट सिस्टम में सुधार होता है तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट जरूर आगे जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरफराज अहमद। ( फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NYDiZw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here