बॉलीवुड डेस्क. अजय देवगन ने अपकमिंग फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से काजोल का फर्स्ट लुक जारी किया है। वे फिल्म में सावित्रीबाई मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगी। अजय ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "सावित्रीबाई मालुसरे- तानाजी के साहस का सहारा और उनके बल की शक्ति।" अजय ने इसके साथ यह भी बताया कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका ट्रेलर 19 नवंबर 2019 को आएगा।
अब तक इनके लुक आ चुके सामने
फिल्म से अब तक अजय देवगन समेत कई स्टार्स के लुक सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि काजोल के पोस्टर की तरह ही हर एक्टर के रोल के साथ टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। एक्टर, उनके रोल और टैगलाइन कुछ इस प्रकार हैं...
एक्टर : अजय देवगन
किरदार : तानाजी
टैगलाइन: जिनका दिमाग तलवार की तरह ही तेज था।
एक्टर : सैफ अली खान
किरदार : उदयभान
टैगलाइन: उदयभान के दरबार में गलती की माफी नहीं, सिर्फ सजा मिलती है।
एक्टर : शरद केलकर
किरदार : छत्रपति शिवाजी महाराज
टैगलाइन: पत्थर से ठोकर तो सब खाते हैं, पत्थर को ठोकर मारे वो मराठा।
एक्टर : ल्यूक केनी
किरदार : औरंगजेब
टैगलाइन: औरंगजेब मुग़ल शासक- हम मुकम्मल हिंदुस्तान को फतेह करने का इरादा रखते हैं।
एक्ट्रेस : पद्मावती राव
किरदार : जीजाबाई
टैगलाइन: जीजा माता : जब तक कोंधाना पे भगवा नहीं लहराता, हम जूते नहीं पहनेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OfBnOQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment