नई दिल्ली. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में सरकार की विनिवेश योजना की रिपोर्ट से कंपनी के शेयर में सोमवार को 4% तेजी आई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शनिवार को कहा था कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और एयर इंडिया को मार्च 2020 तक बेचने की योजना है। उन्होंने कहा कि निवेशकों में काफी उत्साह है। एयर इंडिया में विनिवेश के लिए आयोजित किए गए रोड शो ये स्पष्ट नजर आया।
-
सरकार ने पिछले साल भी एयर इंडिया में हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी, लेकिन शर्तों के मुताबिक कोई खरीदार नहीं मिला। हालांकि, बीपीसीएल में विनिवेश की की योजना के बारे में वित्त मंत्री ने पहली बार बताया है। इन दोनों कंपनियों को बेचना सरकार के विनिवेश लक्ष्य का अहम हिस्सा है। चालू वित्त वर्ष (2019-20) में सरकार का 1 लाख करोड़ रुपए के विनिवेश का लक्ष्य है।
-
वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक सुस्ती को खत्म करने के लिए सरकार ने सही समय पर कदम उठाए, कई सेक्टर दबाव से बाहर आ रहे हैं। सरकार के उपायों से कुछ सेगमेंट में बिक्री बेहतर हुई। इससे जीएसटी कलेक्शन बढ़ने की भी उम्मीद है।
-
सीतारमण का कहना है कि एस्सार स्टील के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) की ताकत और वैधानिकता स्थापित हुई है। इससे बैंकों की बैलेंस शीट में अगली तिमाही में बड़ा असर दिखेगा।
-
वित्त मंत्री ने कहा कि कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार नजर आ रहा है। फेस्टिवल सीजन में आयोजित लोन मेले में बैंकों ने 1.8 लाख करोड़ रुपए के कर्ज बांटे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qut4lk
via IFTTT
No comments:
Post a Comment