रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की छठी बड़ी एनर्जी कंपनी बनी, मार्केट कैप में बीपी से आगे निकली - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, November 20, 2019

रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की छठी बड़ी एनर्जी कंपनी बनी, मार्केट कैप में बीपी से आगे निकली

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) एनर्जी सेक्टर में दुनिया की प्रमुख कंपनियों के एलीट क्लब में शामिल हो गई है। आरआईएल अब दुनिया की छठी बड़ी लिस्टेड तेल कंपनी है। रिलायंस ने मार्केट कैप में मंगलवार को ब्रिटिश कंपनी बीपी को पीछे छोड़ दिया। रिलायंस का मौजूदा मार्केट कैप 138 अरब डॉलर (9.90 लाख करोड़ रुपए) है। बीपी का 132 अरब डॉलर है। पहले नंबर पर अमेरिका की एक्सॉन मोबिल है। उसका मार्केट कैप 290 अरब डॉलर है।

रिलायंस का शेयर इस साल 40% चढ़ा

आरआईएल के शेयर में तेजी आने से कंपनी का वैल्यूएशन बढ़ रहा है। शेयर मंगलवार को 3.5% बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार को भी 4% तेजी आई। सेंसेक्स के मुकाबले आरआईएल का शेयर इस साल 3 गुना ज्यादा बढ़ा है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि 18 महीने में कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने सऊदी अरामको के रिलायंस में निवेश की जानकारी भी दी थी। तब से रिलायंस का शेयर तेजी से बढ़ रहा है।इस साल 40% चढ़ चुका है।

आरआईएल के शेयर में तेजी आने से मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी बढ़ रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी मौजूदा नेटवर्थ 58 अरब डॉलर (4.15 लाख करोड़ रुपए) है। वे एशिया में सबसे अमीर हैं। आरआईएल के शेयर में मंगलवार की तेजी से उन्हें 1.93 अरब डॉलर का फायदा हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/332n1qw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here