मनु भाकर-राही सरनोबत 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल्स में क्वालिफाई करने से चूकीं - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, November 20, 2019

मनु भाकर-राही सरनोबत 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल्स में क्वालिफाई करने से चूकीं

खेल डेस्क. चीन में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल्स में भारतीय निशानेबाजों के हाथ निराशा आई है। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत की मनु भाकर और राही सरनोबत फाइनल्स में क्वालीफाई करने से चूक गईं। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली मनु ने प्रिसिशन में 292 और रैपिड इवेंट में 291 का स्कोर किया। उनका क्वालिफायर में कुल स्कोर 583 रहा।

जर्मनी की डोरीन वेनेकैंप और आस्ट्रेलिया की एलेना गालियाबोविच का स्कोर भी 583 था। लेकिन इनर 10अधिक लगाने की वजह से जर्मन निशानेबाज फाइनल में पहुंच गईं। मनु और गालियाबोविच ने 17 इनर टेन लगाए, जबकि जर्मनी की निशानेबाज ने 23 इनर 10 शॉट लगाए। दूसरी तरफ एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली राही का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वो 569 के स्कोर के साथ क्वालिफाइंग राउंट में आखिरी स्थान पर रहीं।

अब भारतीय उम्मीदें अनिश भानवाला पर टिकी हैं। वो पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में आज चुनौती पेश कर रहे हैं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनु भाकर। ( फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35jRJ02
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here