लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने दिए हेल्थ अप्डेट्स - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, November 20, 2019

लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने दिए हेल्थ अप्डेट्स

बॉलीवुड डेस्क. हाल ही में स्वरकोकिला लता मंगेशकर से मिलकर लौटे फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने हेल्थ अप्डेट्स दिए हैं। मधुर ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे उसमें लगाता सुधार हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए लता जी के स्वास्थ की जानकारी फैंस तक पहुंचाई। इससे पहले भी एक फिल्म निर्माता ने बताया था कि लता जी ठीक हैं और अगले हफ्ते उनकी घर वापसी हो सकती है।

11 नवंबर को सांस लेने में परेशानी होने के चलते लता जी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां उन्हें देखने हॉस्पिटल पहुंच रही हैं। इसी क्रम में लता जी से मिलने पहुंचे मधुर भंडारकर ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वरकोकिला की हालत स्थिर है और उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। साथ ही उन्होंने प्रार्थना करने के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया।

इससे पहले लेखक शोभा डे ने भी लता जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि अब वे ठीक हैं। हॉस्पिटल में लता जी से मिलने पहुंचे फिल्म निर्माता तनुज गर्ग ने उनके स्वास्थ्य के बारे मे लिखा। उन्होंने बताया कि लता जी की हालत में सुधार है और उम्मीद भी की जा रही है कि अगले हफ्ते वे ठीक होकर वापस आ सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lata Mangeshkar's condition now stable, filmmaker Madhur Bhandarkar gave health updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xwsm8D
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here