डे-नाइट टेस्ट के लिए टिकट्स की ब्लैकमार्केटिंग, एंटी राउडी स्क्वॉड ने ईडन गार्डन्स से 6 को गिरफ्तार किया - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, November 20, 2019

डे-नाइट टेस्ट के लिए टिकट्स की ब्लैकमार्केटिंग, एंटी राउडी स्क्वॉड ने ईडन गार्डन्स से 6 को गिरफ्तार किया

खेल डेस्क. भारत और बांग्लादेश 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेंगे। इसके लिए स्टेडियम के बाहर टिकट्स की ब्लैकमार्केटिंग की जा रही है। मामले में बुधवार को एंटी राउडी स्क्वॉड (एआरएस) और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 38 टिकट बरामद हुए।

इस अहम मैच में सभी कुछ अच्छा हो, इसकी पूरी जिम्मेदारी बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने ले रखी है और वह हर चीज पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। गांगुली ने कहा, ‘‘पिच अच्छी लग रही है। मैं काफी उत्साहित हूं। आपने आखिरी टेस्ट मैच कौनसा देखा था जिसमें शुरुआती चार दिनों के सभी टिकट बिक गए थे।’’

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हो सकता है डे-नाइट टेस्ट

गांगुली ने कहा, ‘‘सचिन (तेंदुलकर), (सुनील) गावस्कर, कपिल (देव), राहुल (द्रविड़), अनिल (कुंबले), हर कोई वहां होगा। चायकाल के समय पूर्व कप्तान कार्ट में बैठकर मैदान के चक्कर लगाएंगे।’’ अगले ऑस्ट्रेलिया दौर पर डे-नाइट टेस्ट के सवाल पर गांगुली ने कहा, ‘‘हम इस पर विचार करेंगे।’’

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्लैकमार्केटिंग करने वाले आरोपियों से एंटी राउडी स्क्वॉड ने 38 टिकट बरामद किए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OpiSri
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here