बॉलीवुड डेस्क. परिणीति चोपड़ा ने अजय देवगन की 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म छोड़ने की खबरें आ रही हैं। दरअसल परी इन दिनों साइना नेहवाल की बायोपिक और द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिन्दी रीमेक की शूटिंग कर रही हैं। जिसके कारण उनके पास डेट्स की कमी चल रही है और वे भुज की शूटिंग के लिए समय नहीं दे पा रही हैं।
परिणीति को है दुख : साइना और द गर्ल ऑन द ट्रेन फिल्मों की शूटिंग के कारण भुज छोड़ने का परी को बेहद पछतावा है। गौरतलब है कि फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, राना दग्गुबाती, एमी विर्क, प्रणिता सुभाष औरसोनाक्षी सिन्हा भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म को अगले साल 14 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है।
ये है फिल्म की कहानी : भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध की कहानी पर आधारित है।कहानी उन 300 महिलाओं पर आधारित है जिन्होंने भुज में नष्ट हो चुके एयरबेस को फिर से बनाने में मदद की थी।डायरेक्शन अभिषेक दुधैया कर रहे हैं। अनुमानित बजट 100 करोड़ रुपए है।फिल्म में अजय देवगन विजय कार्णिक के रोल में नजर आएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33IKK08
via IFTTT

No comments:
Post a Comment