डिविलियर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन से नाम वापस लिया, काम के बोझ को वजह बताया - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, November 12, 2019

डिविलियर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन से नाम वापस लिया, काम के बोझ को वजह बताया

खेल डेस्क. पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्सटी20 लीग पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) का अगला संस्करण नहीं खेलेंगे। उन्होंने काम के बोझ को वजह बताते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। टूर्नामेंट के पिछले सीजन में उन्होंने 'लाहौर कलंदर्स' की टीम से खेलते हुए सात मैचों में 54 की औसत से 218 रन बनाए थे। हालांकि उनके टीम में होने के बाद भी लाहौर की टीम आखिरी स्थान पर रही थी।

एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए डिविलियर्स ने अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वे पीएसएल में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, 'कार्यभार प्रबंधन कर रहा हूं, जितना हो सकता है उतना।' पीएसएल के नए सीजन का मसौदा 6 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इससे पहले टूर्नामेंट की छह फ्रेंचाइजियों को 1 दिसंबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची देने के लिए कहा गया था। हर फ्रेंचाइजी अधिकतम 8 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

पाकिस्तान में होंगे पीएसएल के सभी मैच

पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) पीएसएल के अगले सीजन के सभी मैचों का आयोजन पाकिस्तान में कराने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में डिविलियर्स के पीएसएल नहीं खेलने की एक वजह इसे भी माना जा रहा है। क्योंकि इससे पहले तक टूर्नामेंट के सभी मैच या उसके ज्यादातर मैच यूएई में खेले गए थे। पिछले सीजन में भी डिविलियर्स ने लाहौर कलंदर्स के वे दो मैच नहीं खेले थे, जिनका आयोजन पाकिस्तान में हुआ था। हालांकि इसकी वजह पीठ की चोट को बताया गया था।

दिसंबर में बिगबैश लीग में खेलेंगे डिविलियर्स

डिविलियर्स फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में हो रही 'म्जांसी सुपर लीग' में स्पारटन टीम की ओर से खेल रहे हैं। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 'बिग बैश लीग' टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। जहां वे ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलेंगे। बिग बैश लीग में वे क्रिसमस के बाद शामिल होंगे। डिविलियर्स को टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अबतक 295 मैच खेले हैं, जिसमें 37.20 की औसत से 8186 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 133* रन है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 में उन्होंने 78 मैचों में 26.12 की औसत से 1672 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एबी डिविलियर्स (फाइल फोटो)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36VgLUP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here