रोहित शर्मा ने आरे जंगल बचाने का समर्थन किया, बोले- हजारों जानवरों की चिंता करो - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, October 8, 2019

रोहित शर्मा ने आरे जंगल बचाने का समर्थन किया, बोले- हजारों जानवरों की चिंता करो

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने मंगलवार को ट्वीट कर मुंबई के आरे जंगल बचाने का समर्थन किया। रोहित ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि उन्हें आरे जंगल में पल रहे हजारों जानवरों की चिंता करनी चाहिए। मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए 2700 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। फिलहाल, 2141 पेड़ काट दिए गए हैं।

इससे पहले आरे अभियान के समर्थन में शिवसेना, आम आदमी पार्टी, फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर, दीया मिर्जा और स्वरा भास्कर समेत कई हस्तियां और राजनीतिक पार्टियां सामने आई हैं।

रोहित ने ट्वीट किया, भले ही इस खबर में ज्यादा कुछ नहीं बचा है, लेकिन पेड़ों को काटना ठीक नहीं है। यह लोगों के जीवन-मरण से जुड़ा होता है। आरे जंगल के कारण ही मुंबई में हरियाली बनी रहती है और यहां के तापमान में भी हल्की गिरावट रहती है। हम इसे कैसे छीन सकते हैं। हमें उन हजारों जानवरों को भी नहीं भूलना चाहिए, जिनके पास जंगल कटने के बाद रहने के लिए कोई जगह नहीं रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए पेड़ों की कटाई पर 7 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। इस पर मुंबई मेट्रो ने ट्वीट कर कहा कि अब तक 2141 पेड़ काट दिए गए हैं। अब केवल उन्हें वहां से हटाने का काम किया जाएगा। इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अरुण मिश्रा ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि यह (आरे फॉरेस्ट) एक इको-सेंसटिव जोन है या नहीं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहित शर्मा। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pXDbDS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here