नई दिल्ली. कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने रिएलिटी फर्म एचडीआईएल के खिलाफजांच शुरू कर दी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक कॉर्पोरेट अफेयर्स सेकेट्री इंजेती श्रीनिवास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एचडीआईएल ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के कर्ज में डिफॉल्ट किया था।
श्रीनिवास ने बताया कि एचडीआईएल पर भारी कर्ज है। यह जांच की जाएगी की कारोबारी विफलता की वजह से कंपनी कर्ज नहीं चुका पाई या कोई और वजह रही। मंत्रालय काफील्ड ऑफिस शुरुआती जांच करेगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि आगे और जांच की जाए या नहीं।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक एडीआईएल के दो निदेशकों- सारंग वाधवान और राकेश कुमार वाधवान के खिलाफ सोमवार को लुकआउट सर्कुलर भी जारी हुआ था। अब वे विदेश नहीं जा पाएंगे। कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने लुकआउट सर्कुलर जारी करने की अपील की थी। क्योंकि, कंपनी के खिलाफ जांच चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oryBg8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment