सेंसेक्स में 78 अंक की बढ़त, निफ्टी 11700 के ऊपर; इन्फोसिस का शेयर 15% लुढ़का - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, October 21, 2019

सेंसेक्स में 78 अंक की बढ़त, निफ्टी 11700 के ऊपर; इन्फोसिस का शेयर 15% लुढ़का

मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। हालांकि, थोड़ी ही देर में निचले स्तरों से रिकवरी कर बढ़त में आ गया। सेंसेक्स 78 अंक की तेजी के साथ 39,376.83 तक पहुंच गया। निफ्टी ने 43 प्वाइंट की बढ़त के साथ 11,704.90 का स्तर छुआ।

टीसीएस के शेयर में 2% बढ़त

सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में तेजी देखी गई। यस बैंक के शेयर में 8% उछाल आया। टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट 2-2 फीसदी चढ़े। ग्रासिम में 1.9% और हिंदुस्तान यूनीलीवर में 1.85% बढ़त देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1% ऊपर आया।

दूसरी ओर इन्फोसिस का शेयर 15% लुढ़क गया। कंपनी की अकाउंटिंग में हेर-फेर के आरोपों की वजह से शेयर में गिरावट आई। इन्फोसिस के सीईओ और सीएफओ पर आरोप लगे हैं कि शॉर्ट टर्म में रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ाने के लिए गलत तरीके अपनाए।


टाटा मोटर्स के शेयर में 2.5% नुकसान देखा गया। टाटा स्टील 1.2% लुढ़क गया। एचसीएल टेक में 0.8% और टेक महिंद्रा में 0.6% गिरावट आ गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: october 22 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bw36oP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here