खेल डेस्क. छह बार की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय बॉक्सर एमसी मेरीकॉम 51 किग्रा वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मेरीकॉम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की जुतामास जितपोंग को 5-0 से हराया। जितपोंग ने भी हालांकि मेरीकॉम पर अच्छे पंच लगाए, लेकिन मेरीकॉम ने अनुभव का फायदा उठाते हुए जीत हासिल की।
पुरुष कैटेगरी में क्यूबा के फेलिक्स सेवान ने छह गोल्ड, 1 सिल्वर और महिला कैटेगरी में मेरीकॉम ने 6 गोल्ड, 1 सिल्वर सहित 7 मेडल जीते हैं। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है।
क्वार्टर फाइनल में इनग्रिट वेलेंसिया से मुकाबला
मेरीकॉम क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इनग्रिट वेलेंसिया से भिड़ेंगी। मेरीकॉम यदि अगले राउंड का मुकाबला जीत लेती हैं तो उनका एक मेडल और पक्का हो जाएगा। यह मेरीकॉम का आठवां मेडल होगा। आज तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुष और महिला कैटेगरी में कोई भी खिलाड़ी आठ मेडल नहीं जीत सका है। वहीं 75 किग्रा वेट कैटेगरी में पूर्व सिल्वर मेडलिस्ट स्वीटी बूरा हारकर बाहर हो गईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VrGWx0
via IFTTT

No comments:
Post a Comment