बड़ी कारोबारी डील की प्रक्रिया जारी, भारत बिजनेस डील में अपनी शर्तों पर अड़ा, अमेरिका बेचैन - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, September 25, 2019

बड़ी कारोबारी डील की प्रक्रिया जारी, भारत बिजनेस डील में अपनी शर्तों पर अड़ा, अमेरिका बेचैन

न्यूयॉर्क से भास्कर के लिए तेजिंदर सिंह.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े बिजनेस ड्रीम्स लेकर अमेरिका पहुंचे हैं। यह बात वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि दोनों देशों में साढ़े 5 लाख करोड़ रु. की बिजनेस डील होने वाली है। लेकिन, इस डील में अमेरिका ने रोड़े अटकाने शुरू कर दिए हैं।

व्हाइट हाउस के सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन को भारत की कई शर्तों पर ऐतराज है। साथ ही वह अपनी भी कुछ शर्तें थोपना चाह रहा है, जो भारत को मंजूर नहीं है। इस वजह से गतिरोध बन गया है। इस माहौल के बीच अमेरिका जीएसपी स्टेटस को भी हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।


जीएसपी के तहत अमेरिका अपने यहां निर्यात पर किसी भी देश को टैक्स से छूट देता है, जो पहले भारत को भी मिलती थी। लेकिन, हाल ही में यह छूट खत्म कर दी गई थी। भारत इसे वापस चाहता है। अमेरिका का कहना है कि अगर भारत को जीएसपी स्टेटस चाहिए तो उसे अमेरिकी कंपनियों को भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने की कड़ी शर्त से छूट देनी होगी। लेकिन, भारत यह रियायत देने को तैयार नहीं है। एक बड़ी अमेरिकी कंपनी के पदाधिकारी ने कहा कि मोदी डील चाहते हैं पर भारत की शर्तों के साथ। ऐसे में गतिरोध पैदा हो गया है। हालांकि, दोनों पक्षों के प्रतिनिधि समाधान की कोशिश में जुटे हुए हैं।

दुनिया की शीर्ष कंपनियों को संदेश...
पीएम मोदी ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में विश्व की प्रमुख कंपनियों के सीईओ औरकई देशों के प्रमुखों को संबोधित किया। मोदी ने भारत के अहम 4डी फैक्टर बताते हुए कहा कि डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिमांड व डिसाइसिवनेस के चलते हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि- 'आपका विवेक और हमारी व्यावहारिक बुद्धि प्रबंधन की नई कहानी लिख सकते हैं।' इसके बाद मोदी ने 45 अमेरिकी कंपनियों के प्रमुखों से भी मुलाकात की।

बिजनेस कम्युनिटी को सम्मान देने वाली सरकार
मोदी ने कहा- हम वेल्थ क्रिएशन और बिजनेस कम्युनिटी का सम्मान करते हैं। हमने कॉर्पोरेट टैक्स कम कर दिया है।

हमारे युवा एप इकोनॉमी के सबसे बड़े यूजर हैं
कहा- हमारा मध्यम वर्ग वैश्विक दृष्टिकोण वाला है। यूथ एप इकोनॉमी का सबसे बड़ा यूजर है। इसलिए आप भारत आइए।

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ खर्च करेंगे
इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सरकार जितना खर्च कर रही है, उतना कभी नहीं किया गया। इस पर हम 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करेंगे।

कहीं गैप हुआ तो मैं पुल की तरह काम करूंगा
हमने कारोबार के लिए पारदर्शी माहौल बनाया है। फिर अगर कहीं गैप नजर आएगा तो मैं व्यक्तिगत तौर पर पुल की तरह काम करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में विश्व की प्रमुख कंपनियों के सीईओ और कई देशों के प्रमुखों को संबोधित किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lDqso9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here