हॉस्पिटल के बजाए महंगे रेस्टोरेंट में नजर आए नवाज शरीफ, बेटे ने कहा- डॉक्टरों के आदेश पर कैफे ले गए - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, January 13, 2020

हॉस्पिटल के बजाए महंगे रेस्टोरेंट में नजर आए नवाज शरीफ, बेटे ने कहा- डॉक्टरों के आदेश पर कैफे ले गए

इस्लामाबाद/ लंदन. इलाज के लिए लंदन गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो एक महंगे रेस्टोरेंट में कुछ लोगों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। भाई शहबाज शरीफ भी साफ दिखाई देते हैं। इमरान सरकार के कुछ मंत्रियों ने नवाज की बीमारी को ढोंग बताया। कोर्ट से उनकी जमानत रद्द करने की मांग की। इस पर नवाज के बेटे हुसैन ने कहा- डॉक्टरों के कहने पर हम उनको रेस्टोरेंट ले गए थे। शरीफ भ्रष्टाचार के दोषी हैं। उन्हें दो मामलों में कुल सात साल की सजा हुई थी। जेल में गंभीर रूप से बीमार होने के बाद लाहौर हाईकोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए लंदन जाने की मंजूरी दी थी।

भाई और सहयोगी साथ
नवाज लंदन के जिस कैफे में नजर आए, उसे यहां के सबसे महंगे होटल और रेस्टोरेंट में से एक माना जाता है। फोटो में नवाज की पीठ दिखाई देती है। उनकी दाईं तरफ भाई शहबाज शरीफ भी हैं। बाकी लोग उनके करीबी बताए जाते हैं। नवाज का यह फोटो सामने आते ही इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री पर तंज कसा। खुद इमरान खान इस मामले में कोर्ट के रवैये पर गहरी नाराजगी जता चुके हैं। फवाद ने कहा- हम तो पहले ही कह चुके हैं कि नवाज बीमार नहीं हैं। वो सिर्फ बहाने कर रहे हैं। उनके बेटे हुसैन ने आखिरी बार कब सच बोला था, ये तो उन्हें भी याद नहीं होगा।

बेटे ने कहा- तस्वीर फर्जी नहीं है
बहरहाल, नवाज के बेटे हुसैन ने खुद तस्वीर की तस्दीक की और इसे सही बताया। लेकिन, बचाव में तर्क अजीब दिए। हुसैन ने कहा, “मियां साहब को डॉक्टर के कहने पर हम रेस्टोरेंट ले गए थे। हमसे कहा गया है कि कम से कम दिन में दो बार उन्हें घुमाने के लिए ले जाया जाए। इससे उनकी सेहत ज्यादा जल्दी बेहतर हो जाएगी। वो होटल और हॉस्पिटल के चक्कर लगाकर मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि, वो खुद कैफे जाने के इच्छुक नहीं थे।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लंदन के रेस्टोरेंट में नवाज और शहबाज शरीफ का यह फोटो वायरल हो रहा है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QUcj2N
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here