मां बनने के 2 साल बाद सानिया की शानदार वापसी, होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के डबल्स में जीत दर्ज की - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, January 13, 2020

मां बनने के 2 साल बाद सानिया की शानदार वापसी, होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के डबल्स में जीत दर्ज की

खेल डेस्क. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (33) ने मां बनने के 2 साल बाद मंगलवार को शानदार वापसी की। उन्होंने होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में यूक्रेन की पार्टनर नादिया किचेनॉक के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने जॉर्जिया की ओक्साना कलशनिकोवा और जापान की मियु कातो की जोड़ी को 2-6, 7-6, 10-3 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा और 41 मिनट चला। इस जीत के साथ सानिया-नादिया की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई।

छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया का निकाह 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ था। अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे को जन्म दिया था। सानिया पिछली बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेली थीं।टूर्नामेंट मेंसानिया और नादियाका अगला मुकाबला अमेरिका की वेनिया किंग और क्रिस्टिना मैकहाले से होगा।

मैच के दौरान सानिया के परिजन और बेटा साथ रहे

जीत के बाद सानिया ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे जीवन का एक और खास दिन है। काफी दिन बाद मेरे पहले मैच में परिजन और बेटा साथ में रहे। मैंने मैच में जीत दर्ज की। इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सानिया मिर्जा पिछली बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेली थीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FNv6GE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here