पड़ोसी के साथ एक बोतल बीयर का दांव लगाकर पतंगबाजी करते थे दिलीप कुमार, फिर साथ बैठकर पीते थे - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, January 15, 2020

पड़ोसी के साथ एक बोतल बीयर का दांव लगाकर पतंगबाजी करते थे दिलीप कुमार, फिर साथ बैठकर पीते थे

बॉलीवुड डेस्क. मकर संक्रांति आते ही आसमान में पतंगबाजी का खेल खूब देखने को मिलता है। बॉलीवुड स्टार्स में भी यह शौक बखूबी रखते हैं। फिर चाहे वेटरन एक्टर दिलीप कुमार हों या फिर आज के सुपरस्टार सलमान खान। पहले बात दिलीप कुमार की। फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे ने अपने कॉलम 'पर्दे के पीछे' में लिखा है कि दिलीप साहब अभिनय की तरह पतंगबाजी में भी वे पारंगत थे।

पड़ोसी के साथ लगता था बीयर का दांव

चौकसे के शब्दों में, "दिलीप कुमार की छत पर बने एक कमरे में विभिन्न शहरों से प्राप्त मांझा रखा होता था। अलमारी के तीन खंड में विविध साइज की पतंगें ऐसी रखी होती थीं जैसे वाचनालय में ही किताबें रखी होती हैं। उन्होंने अहमदाबाद जयपुर इत्यादि शहरों से मांझा और पतंग बुलाई थीं। पतंगबाजी पर वे लंबा भाषण देते थे। वे पड़ोसी के साथ एक बोतल बीयर का दांव लगाकर पतंगबाजी करते थे। दोनों पड़ोसियों के पास हार-जीत का हिसाब डायरी में लिखा होता था और सीजन समाप्त होने पर जीती हारी बोतलों की बीयर वे साथ बैठकर पीते थे।"

मोदी के साथ पतंग उड़ा चुके सलमान

इसी कॉलम में लिखा है कि सलमान खान को भी पतंग उड़ाने का शौक है। जब फिल्म सिटी या आउटडोर जाते हैं, तब अपने साथ पतंगबाजी का सामान, कंचे और गिल्ली डंडा भी ले जाते हैं। ज्ञातव्य है कि फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान अभिनीत पतंग लूटने में माहिर माना जाता है और शर्त लगाके पतंग लूटता है। प्रेम में उनकी पतंग कई बार कट चुकी है परंतु इन पतंगों को लूटने के लिए कभी दौड़े नहीं।

एक दौर में सलमान खान नरेंद्र मोदी के साथ पतंग उड़ाते तस्वीरों में कैद हुए थे। अब दोनों ही उस पतंगबाजी को भूल गए होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध पतंगबाजों में शामिल राम दुलारे गुप्ता के साथ दिलीप कुमार। फोटो क्रेडिट - हिंदुस्तान टाइम्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ts3Qp0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here