रितु नंदा को अंतिम विदाई देने के बाद इमोशनल हुए अमिताभ, लिखा- एक आदर्श समधी सदा के लिए चली गईं - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, January 14, 2020

रितु नंदा को अंतिम विदाई देने के बाद इमोशनल हुए अमिताभ, लिखा- एक आदर्श समधी सदा के लिए चली गईं

बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन ने समधन रितु नंदा को अंतिम विदाई देने के बाद इमोशनल ट्वीट किया। उन्होंने मंगलवार रात करीब 11.33 बजे लिखा, "एक आदर्श बेटी, एक आदर्श बहन, एक आदर्श पत्नी , एक आदर्श मां, एक आदर्श समधी और एक आदर्श मित्र हमसे आज सदा के लिए दूर चली गईं । जीवन में कुछ क्षण ऐसे होते हैं, जिन्हें शोक की शांति का आदर मिलना चाहिए।"

रितु नंदा का निधन सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1.15 बजे हुआ। वे 2013 से कैंसर से जूझ रही थीं। बिग बी ने मंगलवार सुबह भी इस दुखद खबर पर शोक जाहिर किया था। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था, "रात 1.15 बजे अचानक मेरी समधन रितु नंदा, श्वेता की सासू मां का निधन हो गया है। संवाद नहीं कर सकता। यात्रा कर रहा हूं।"

बिग बी बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ मंगलवार को रितु के अंतिम संस्कार में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे थे। अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan's Emotional Tweet After The Last Rites Of Ritu Nanda


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FPVpvB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here