मोदी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस से नहीं मिलेंगे; बेजोस के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने सरकार की नीतियों की निंदा की थी - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, January 15, 2020

मोदी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस से नहीं मिलेंगे; बेजोस के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने सरकार की नीतियों की निंदा की थी

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के फाउंडर-सीईओ जेफ बेजोस के भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेजोस से नहीं मिलेंगे। इसके पीछे दो वजह हो सकती हैं। एक वजह यह कि कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) अमेजन के खिलाफ जांच कर रहा है। दूसरी और अहम वजह यह कि बेजोस के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का रुख मोदी सरकार के प्रति आलोचनात्मक रहा है।

वॉशिंगटन पोस्ट ने मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड मिलने की निंदा की थी

वॉशिंगटन पोस्ट अब तक मोदी सरकार की कई नीतियों की निंदा कर चुका है। धारा 370 हटाने के फैसले के बाद अखबार ने खबरों और विचारों पर आधारित आर्टिकल की सीरीज प्रकाशित की थी। इनमें मोदी को बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड मिलने की आलोचना भी की गई थी।बेजोस ने मोदी से मिलने का वक्त मांगा था। बेजोस ने बुधवार को भारत की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। उन्होंने 7,100 करोड़ रुपए के नए निवेश और 71 हजार करोड़ रुपए के मेक इन इंडिया प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करने का ऐलान भी किया। लेकिन, प्रधानमंत्री से मीटिंग फिक्स होने के संकेत नहीं मिले।

सीएए पर भी आलोचनात्मक लेख प्रकाशित किया था

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में भारतीय पत्रकारों- बरखा दत्त और राणा अय्यूब के विचारों को भी प्रकाशित किया था। ये मोदी सरकार के आलोचक समझे जाते हैं। अखबार ने 13 दिसंबर को एक आर्टिकल प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक था- भारत का नया कानून लाखों मुस्लिमों की नागरिकता छीन सकता है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संदर्भ में छपे इस लेख पर सरकार से जुड़े कई लोगों ने कहा था कि यह भ्रम फैलाने वाला है और गलत मंशा से प्रकाशित किया गया।

भाजपा नेता ने कहा- दुनिया को शर्तें माननी पड़ेंगी

बेजोस का दौरे के आखिरी दिन आज मुंबई में कारोबारी जगत के लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। शाम को बॉलीवुड के इवेंट में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में मोदी से मुलाकात होने की गुंजाइश नहीं दिख रही। न्यूज एजेंसी ने बताया कि भाजपा के एक महासचिव ने मोदी के बेजोस से नहीं मिलने की वजह पूछी गई तो वे टाल गए। लेकिन, कहा कि दूसरे कार्यकाल में सरकार का रुख पहले कार्यकाल जैसा नहीं है, दुनिया को शर्तें माननी पड़ेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेफ बेजोस (बाएं) और नरेंद्र मोदी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38arEll
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here