पूजा हेगड़े की झलक पाने पांच दिन तक फुटपाथ पर सोया युवक, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर किया शुक्रिया - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, January 15, 2020

पूजा हेगड़े की झलक पाने पांच दिन तक फुटपाथ पर सोया युवक, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर किया शुक्रिया

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की एक झलक पाने के लिए फैन पांच दिन तक फुटपाथ पर रहा। पूजा ने अपने फैन भास्कर राव के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने भास्कर समेत अपने सभी फैंस के लिए एक नोट लिखकर कहा कि 'मैं आपको इतनी तकलीफ में नहीं देखना चाहती।'

"आपकी तकलीफ देखकर दुख हुआ"
अपने फैंस के लिए पूजा ने नोट लिखा 'भास्कर राव मुझे देखने के लिए मुंबई आने और पांच दिन तक इंतजार करने के लिए शुक्रिया। मैं खुश हूं, लेकिन दुखी भी कि मेरे फैंस को इतनी परेशानियां उठानी पड़ रही है। केवल इसके लिए मैं कभी भी आपको सड़क पर सोता हुआ नहीं देखना चाहती। मैं वादा करती हूं कि, आप कहीं भी हो मैं आपके प्यार का एहसास करूंगी। आप मेरी शक्ति हैं।'

फिलहाल पूजा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अला बैकुंठपुरामुलु' की सक्सेस का जश्न मना रही हैं। फिल्म में उनके अलावा तब्बू और अल्लू अर्जुन अहम भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज डे पर दुनियाभर में 85 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की। एक्ट्रेस अगली फिल्म 'जान' में प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में वे आखिरी बार हिट फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आईं थीं।

टाइगर श्रॉफ से मिलने के लिए शेल्टर होम सेभागे थे दो लड़के
बॉलीवुड में क्रेजी फैन की कहानी नई नहीं है। इससे पहले भी टाइगर श्रॉफ से मिलने दो लड़के शेल्टर से भाग कर मुंबई की ट्रेन में चढ़ गए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगरा केंट स्टेशन पर पकड़ लिया था। वहीं, भारत में अपने वजन संबंधित इलाज के लिए आए एक फ्रेंच युवक केविन चेनैस ने आलिया भट्ट से मुलाकात की। केविन ने कहा था कि, आलिया से मिलना उसका सपना था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pooja Hegde fan| Pooja Hegde instagram| Fan slept on footpath


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tmn7O0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here