अपने ही देश में रिफ्यूजी बन गए थे कश्मीरी पंडित, तीस साल बाद विधु विनोद चोपड़ा 'शिकारा' में दिखाने जा रहे हैं उनका दर्द - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, January 7, 2020

अपने ही देश में रिफ्यूजी बन गए थे कश्मीरी पंडित, तीस साल बाद विधु विनोद चोपड़ा 'शिकारा' में दिखाने जा रहे हैं उनका दर्द

बॉलीवुड डेस्क.कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के दर्द को बयां करती विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म में सादिया और आदिल खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 'शिकारा : अ लव लैटर फ्रॉम कश्मीर' में एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई जा रही है जो 1990 में कश्मीर से बेघर कर दिए गए थे।

डायलॉग्स जो झकझोर देंगे : फिल्म में सादिया और आदिल खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे शरणार्थी पंडितों को खाने के लिए सिर्फ टमाटर दिए गए थे।करीब 2.30 मिनट के ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग्स भी सुनाई दिए हैं जो कश्मीरी पंडितों के हालात बयां कर रहे हैं। ट्रेलर के आखिर में एक्ट्रेस सादिया कह रही हैं-हम आएंगे वतन अपने और यहीं पे दिल लगाएंगे, यहीं मरेंगे और यहीं के पानी में हमारी राख बहायी जाएगी।

फरवरी में होगी रिलीज : फिल्म का प्रोडक्शन फॉक्स स्टार कर रहा है। जिसमें 4 लाख से ज्यादा कश्मीरी पंडितों के घाटी छोड़ने और अपनी जान बचाने के लिए भागने का दर्द दिखाया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन और प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा ही कर रहे हैं। फिल्म शिकारा थिएटर्स में 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kashmiri Pandits Vidhu Vinod Chopra film 'Shikara' Trailer Released


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZUdzpo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here