आलिया भट्ट ने शेयर किया ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पोस्टर, फिल्म में निभा रहीं हैं मुंबई की लेडी डॉन का किरदार - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, January 14, 2020

आलिया भट्ट ने शेयर किया ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पोस्टर, फिल्म में निभा रहीं हैं मुंबई की लेडी डॉन का किरदार

बॉलीवुड डेस्क. संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया। यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो सकती है। इसके निर्माता भंसाली और जयंतीलाल गढ़ा हैं।

आलिया भट्ट के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट की कोई जानकारी नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अजय देवगन की स्पेशल अपीयरेंस होगी, वहीं कॉमेडी रोल्स के लिए मशहूर विजय राज फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।

हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित फिल्म में डॉन गंगूबाई की कहानी दिखाई जाएगी। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद से ही वे वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत काम किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gangubai Kathiyavadi first look| Alia Bhatt Gangu Bai Kathiyavadi| Alia Bhatt first look


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/389Qth8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here