सेंसेक्स 192 अंक गिरकर 41800 के नीचे फिसला, विप्रो के शेयर में 3.5% गिरावट - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, January 14, 2020

सेंसेक्स 192 अंक गिरकर 41800 के नीचे फिसला, विप्रो के शेयर में 3.5% गिरावट

मुंबई. दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में आज गिरावट आ गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 192 अंक गिरकर 41,760.41 पर आ गया। निफ्टी में 64 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,298.55 का निचला स्तर छुआ।

विप्रो कामुनाफा दिसंबर तिमाही में2.17% घटा

सेंसेक्स के 30 में से 19 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट देखी गई। विप्रो का शेयर करीब 3.5% लुढ़क गया। कंपनी ने मंगलवार को तिमाही नतीजे घोषित किए थे। दिसंबर तिमाही में मुनाफा 2.17% घटकर 2456 करोड़ रुपए रह गया।

इन्फोसिस के शेयर में 1% गिरावट

इंडसइंड बैंक के शेयर में 4% गिरावट आ गई। टाटा स्टील में 1.3% नुकसान दर्ज किया गया। एसबीआई 1.1% और एक्सिस बैंक 1% नीचे आ गया। इन्फोसिस में भी करीब 1% गिरावट आ गई।

बजाज फाइनेंस के शेयर में 0.4% बढ़त

दूसरी ओर टाइटन के शेयर में 1.5% तेजी आई। हीरो मोटोकॉर्प 0.5% चढ़ा। कोटक बैंक के शेयर में 0.4% बढ़त दर्ज की गई। नेस्ले, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.1% से 0.4% तक तेजी देखी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 15 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2smrvvQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here