अजहर अली ने कहा- पाकिस्तान छोड़कर इंग्लैंड में बसने की खबरें गलत, कप्तानी जाने का डर नहीं - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Saturday, December 7, 2019

अजहर अली ने कहा- पाकिस्तान छोड़कर इंग्लैंड में बसने की खबरें गलत, कप्तानी जाने का डर नहीं

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया में टी20 और टेस्ट में व्हाइटवॉश होने के बाद पाकिस्तान टीम स्वदेश लौट आई। टेस्ट कप्तान अजहर अली ने मीडिया से बातचीत की। इंग्लैंड में सेटल होने के सवाल पर वो नाराज हो गए। कहा, “मैं पाकिस्तान छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं। इंग्लैंड में सेटल होने का मेरा कोई प्लान नहीं है। इस तरह की खबरें नहीं फैलाना चाहिए।” दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पारी से हारने पर अजहर ने कहा, “हार का कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता। हम खुद को वहां के हालात के हिसाब से नहीं ढाल पाए। डेविड वॉर्नर के खिलाफ हमने प्लान बनाया था। लेकिन, उसकी बैटिंग के सामने कोई प्लान कामयाब नहीं हो पाया।” पाकिस्तान को अब घर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट 11 दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।

मीडिया से नाराज अजहर
आमतौर पर शांत रहने वाले अजहर मीडिया के एक सवाल पर खासे खफा नजर आए। दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया में कुछ दिनों से इस तरह की खबरें हैं कि मोहम्मद आमिर की तरह अजहर अली भी इंग्लैंड में बसने जा रहे हैं। इस बारे में पूछे गए सवाल पर टेस्ट कप्तान ने कहा, “इस तरह की खबरें टीवी पर चलाने से पहले कन्फर्म कर लेना चाहिए कि सच क्या है। मेरा बेटा तीन साल से इंग्लैंड में पढ़ रहा था। मैंने उसे तक पाकिस्तान बुला लिया है। मैं इंग्लैंड में सेटल होने नहीं जा रहा।” कप्तानी के बारे में अजहर ने कहा- मुझे इस बात का कोई डर नहीं है कि कल मेरी कप्तानी रहती है या नहीं। पहले भी कोई और कप्तान था और आगे भी कोई और बनेगा। मैं इस बारे में सोचकर परेशान नहीं होता।

हर टीम में अनफिट प्लेयर
अजहर ने घुटने की सर्जरी और अपनी फिटनेस पर उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया। कहा, “दुनिया की ऐसी कोई टीम नहीं जिसमें दो या तीन अनफिट प्लेयर न हों। मैं अच्छी बैटिंग कर रहा हूं और घुटने की सर्जरी के बाद फिट हूं। ये बात बिल्कुल सही है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैं रन नहीं बना सका। लेकिन, उम्मीद है जल्द ही फॉर्म वापस आएगा और मैं फिर रन बनाउंगा।” एडिलेड टेस्ट में आबिद अली के स्थान पर इमाम उल हक को खिलाने के सवाल पर अजहर ने बचकाना बयान दिया। कहा, वो नेट्स पर अच्छा खेल रहे थे, इसलिए टीम में शामिल किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली बतौर बल्लेबाज भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नाकाम साबित हुए। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pk0iS9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here