'पति पत्नी और वो' ने पहले दिन कमाए 9 करोड़ रुपए, कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Saturday, December 7, 2019

'पति पत्नी और वो' ने पहले दिन कमाए 9 करोड़ रुपए, कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी

बॉलीवुड डेस्क. कार्तिक आर्यन, भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे स्टारर 'पति पत्नी और वो' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त शुरुआत की है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.10 करोड़ रुपए की कमाई की। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, "दूसरी बड़ी फिल्म 'पानीपत' के साथ स्क्रीन्स के बंटवारे के बावजूद 'पति पत्नी और वो' पहले दिन शानदार रही। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म को सॉलिड ग्रोथ मिलने की उम्मीद है।"

कार्तिक की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर

आदर्श ने ट्वीट में यह भी लिखा है कि यह कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'लुका छुपी' का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसी साल 1 मार्च को रिलीज हुई 'लुका छुपी' ने पहले दिन 8.01 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

कार्तिक की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनर

रैंक फिल्म रिलीज डेट पहले दिन की कमाई
1 पति पत्नी और वो 6 दिसंबर 2019 9.10 करोड़ रुपए
2 लुका छुपी 1 मार्च 2019 8.01 करोड़ रुपए
3 प्यार का पंचनामा 2 16 अक्टूबर 2015 6.80 करोड़ रुपए
4 सोनू के टीटू की स्वीटी 23 फरवरी 2018 6.42 करोड़ रुपए
5 प्यार का पंचनामा 20 मई 2011 92 लाख रुपए








Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Pati Patni Aur Woh' earned 9 crores on the first day, becoming the biggest opener film of Karthik Aryan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yw0d1N
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here