नई दिल्ली. भारत की तीसरी सबसे बड़ी नेटवर्क प्रवाइडर कंपनी एयरटेल ने अपनी ऐप में सुरक्षा खामी की बात स्वीकार कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरटेल ऐप के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) में बग था। इस कमी के जरिए हैकर्स एयरटेल यूजर्स के नंबर की बदौलत उनकी निजी जानकारी निकाल सकते थे। अभी यह सामने नहीं आया है कि हैकर्स ने ऐप की इस समस्या का फायदा लिया या नहीं। हालांकि, कहा जा रहा है कि बग से करोड़ों यूजर्स के डेटा पर लीक होने का खतरा पैदा हो गया था।
एयरटेल के मुताबिक, ऐप में मौजूद बग की समस्या को सुलझा लिया गया है। इस बग की वजह से यूजर्स की जो जानकारी लीक हो सकती थी, उसमें उनके नाम, ईमेल, जन्मदिन और पते (एड्रेस) शामिल थे। एयरटेल के प्रवक्ता के मुताबिक, कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म सुरक्षित हैं। उपभोक्ताओं की निजता हमारे लिए सबसे अहम है। इसलिए हम उनकी सुरक्षा के लिए सबसे बेहतर समाधान लाते हैं।
कितने यूजर्स पर असर डाल सकता था बग?
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मुताबिक, सितंबर 2019 तक एयरटेल के 32.50 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे। भारत में वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो के बाद यह टेलिकॉम क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसी साल अक्टूबर में लोकल सर्च सर्विस जस्टडायल के एपीआई में भी बग आ गया था। इसके चलते ऐप के 15 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rncae6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment