नेपाल. यहां चल रहे साउथ एशियन गेम्स के एक टी-20 मैच में मालद्वीव की महिला टीम नेपाल के खिलाफ 8 रन पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ एक बल्लेबाज आइमा ऐसथ का ही खाता खुला और वह भी 1 रन बनाकर आउट हो गईं। बाकी 7 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले।जीत के लिए मिले लक्ष्य को नेपाल ने 7 गेंद में ही पूरा कर लिया। 4 विकेट लेने वाली नेपाली गेंदबाज अंजलि चंद मैन ऑफ द मैच चुनीं गईं।
तीसरे स्थान के लिए हुएमैच में मालद्वीव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम का पहला विकेट 6 रनपर गिरा। हमजा नियाज बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद दूसरा, तीसरा और चौथा विकेट 7 रन पर गिरा। अभी टीम के खाते में 1 रन ही जुड़ा था किएक-एक कर बाकी बचे 6 बल्लेबाज भीबिना खाता खोले आउट हो गए। पूरी टीम सिर्फ 11.3 ओवर खेल पाई। नेपाल के दोनों सलामी बल्लेबाज श्रेष्ठा और रोमा थापा ने जीत का लक्ष्य पूरा कर लिया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PogmlI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment