मुंबई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग का लाइसेंस सोमवार को निलंबित कर दिया। कार्वी अब कैपिटल मार्केट, फ्यूचर एंड ऑप्शंस, करंसी डेरिवेटिव्स, डेट, म्यूचुअल फंड सर्विस सिस्टम और कमोडिटी डेरिवेटिव में ट्रेडिंग नहीं कर पाएगी। नियामक (रेग्युलेटरी) प्रावधानों का पालन नहीं करने की वजह से कार्वी के खिलाफ कार्रवाई की गई।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने भी इक्विटी और डेट सेगमेंट में कार्वी के ट्रेडिंग टर्मिनल निष्क्रिय कर दिए। इक्विटी डेरिवेटिव्स, करंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी सेगमेंट को रिस्क रिडक्शन मोड (आरआरएम) में डाल दिया।
सेबी ने नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगाई थी
दो हजार करोड़ रुपए के क्लाइंट फंड डिफॉल्ट की वजह से सेबी ने पिछले दिनों कार्वी को बैन कर दिया था। नए ग्राहक जोड़ने और पुराने ग्राहकों के लिए सौदे करने पर रोक लगा दी गई थी। कार्वी पर ग्राहकों की रकम के दुरुपयोग का आरोप है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की जांच के आधार पर सेबी ने कार्वी पर कार्रवाई की।
शुरुआती जांच में पता चला था कि कंपनी ने कई ग्राहकों की इजाजत के बिना उनके शेयर बेच दिए। कार्वी ने ग्राहकों की 2,000 करोड़ रुपए की रकम में से 1,096 करोड़ रुपए अपनी रिएल एस्टेट कंपनी में ट्रांसफर कर दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34GD7rF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment