मेकर्स ने बदला राजकुमार राव की 'तुर्रम खान' का टाइटल, अब 'छलांग' के नाम से 31 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Saturday, December 7, 2019

मेकर्स ने बदला राजकुमार राव की 'तुर्रम खान' का टाइटल, अब 'छलांग' के नाम से 31 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड डेस्क. 31 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही राजकुमार राव और नुसरत भरूच की फिल्म 'तुर्रम खान' का टाइटल बदल दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म का नाम 'छलांग' रखने का फैसला दिया है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मामले की जानकारी दी। खास बात है कि फिल्म के निर्माता अजय देवगन हैं, जबकि इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म में दोनों लीड एक्टर्स के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा पिछली बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में एक साथ दिखाई दिए थे। फिल्म 'तुर्रम खां' हंसल मेहता द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने पहले राजकुमार के साथ 'सिटीलाइट्स', 'शाहिद' और 'ओमेर्टा' में काम किया था।

फिल्म रिलीज को लेकर दोनों कलाकार खासे उत्साहित हैं। एक्ट्रेस नुसरत के अनुसार उन्होंने अभी तक ऐसा कोई भी रोल नहीं निभाया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म यूपी के छोटे शहर की कहानी है। मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म में समाज के मुद्दों को दिखाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Makers changed the title of Rajkumar Rao's 'Turram Khan', now the film will be released on January 31 as 'Chalang'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36aTJrR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here