युवराज हैं पिछले 12 सीजन में सबसे महंगे बिके क्रिकेटर, दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2019

युवराज हैं पिछले 12 सीजन में सबसे महंगे बिके क्रिकेटर, दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था

खेल डेस्क. आईपीएल के 13वें सीजन यानी IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर (गुरुवार) को कोलकाता में होगी। इस दौरान 8 टीमों में अधिकतम 73 जगहों के लिए कुल 338 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। हर बार की तरह इस साल भी नीलामी के दौरान कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलेगी और उन्हें उनके बेस प्राइज से कहीं ज्यादा कीमत पर खरीदा जाएगा। इनमें से कुछ क्रिकेटर तो करोड़पति भी बन जाएंगे। आईपीएल के इतिहास में अबतक हुई नीलामियों में सबसे मंहगे बिके क्रिकेटर की बात करें तो इस मामले में युवराज सिंह सबसे ऊपर हैं। वे पिछले 12 सीजन के दौरान सबसे महंगे बिके क्रिकेटर हैं।

साल 2015 में हुए आईपीएल के दौरान दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें नीलामी में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि इस सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस खबर में हम आपको पिछले 12 सीजन के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान सबसे महंगे बिके पांच क्रिकेटरों के बारे में ही बता रहे हैं।

1. युवराज सिंह (साल- 2015)


कीमत- 16 करोड़ रुपए
टीम- दिल्ली डेयरडेविल्स

प्रदर्शन- 14 मैचों में 19.07 की औसत से कुल 248 रन बनाए। इस सीजन के दौरान दिल्ली की टीम सातवें नंबर पर रही थी।

2. बेन स्टोक्स (साल 2017)


कीमत- 14.5 करोड़ रुपए
टीम- राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

प्रदर्शन- 12 मैचों में 31.60 की औसत से कुल 316 रन बनाए थे। जिसमें एक शतक भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने 12 विकेट भी लिए थे। इस सीजन में पुणे की टीम उपविजेता थी।

3. युवराज सिंह (साल 2014)


कीमत- 14 करोड़ रुपए
टीम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

प्रदर्शन- 14 मैचों में 34.18 की औसत से 376 रन बनाए। जिसमें तीन फिफ्टी भी शामिल हैं। इस सीजन में बेंगलुरु की टीम सातवें नंबर पर रही थी।

4. दिनेश कार्तिक (साल 2014)


कीमत- 12.5 करोड़ रुपए
टीम- दिल्ली डेयरडेविल्स

प्रदर्शन- दिल्ली की ओर से खेलते हुए इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 14 मैचों में 23.21 की औसत से कुल 325 रन बनाए थे। इस सीजन में दिल्ली की टीम आखिरी यानी आठवें नंबर पर रही थी।

5. बेन स्टोक्स (साल- 2018)


कीमत- 12.5 करोड़ रु
टीम- राजस्थान रॉयल्स

प्रदर्शन- इस सीजन में स्टोक्स ने कुल 13 मैचों में 16.33 की औसत से कुल 196 रन बनाए थे, साथ ही 8 विकेट भी लिए थे। उनकी टीम चौथी पोजिशन पर रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL 2020 : most expensive players of IPL, Yuvraj Singh is on Top of the list


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35MPGSV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here