भारत में रेवेन्यू 700% बढ़कर 466 करोड़ रुपए हुआ, देसी कंटेंट के दम पर कामयाबी - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, November 11, 2019

भारत में रेवेन्यू 700% बढ़कर 466 करोड़ रुपए हुआ, देसी कंटेंट के दम पर कामयाबी

मुंबई. दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स की भारतीय इकाई ने 2018-19 में 700% की ग्रोथ दर्ज की। कंपनी को यह सफलता भारतीय दर्शकों को ध्यान में रख कर बनाए गए देसी कंटेंट की वजह से मिली। नेटफ्लिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2018-2019 में 466.7 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया। साथ ही कंपनी को भारत में 5.1 करोड़ रुपए का प्रॉफिट भी हुआ। यह जानकारी कंपनी द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दी गई सूचना से सामने आई। 2017-18 में कंपनी ने भारत में 58 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया था। तब उसे सिर्फ 20 लाख रुपए का फायदा हुआ था। इसमें उस वित्त वर्ष के सात महीनों के आंकड़े शामिल हैं।

2012 में भारत में 12 कंपनियां इस बिजनेस में थी, अब इनकी संख्या 39 हुई
कैलिफॉर्निया बेस्ड ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स ने 2016 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी। तब यह कदम इसके ग्लोबल रोलआउट का हिस्सा था। 2017 में कंपनी ने लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) के तहत रजिस्ट्रेशन कराया और भारतीय कंटेंट निर्माण की शुरुआत की। कंपनी क्षेत्रवार तरीके से कंटेंट निर्माण की लागत साझा नहीं करती है लिहाजा इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट पता कर पाना मुश्किल है।

देश में ऑनलाइन वीडियो देखने वाले 30 करोड़ दर्शक, 2023 तक 55 करोड़ हो जाएंगे
नेटफ्लिक्स की सफलता भारत डिजिटल वीडियो देखने वाले दर्शकों की तेजी से बढ़ती संख्या का भी योगदान है। अभी करीब 30 करोड़ लोग ऑनलाइन वीडियो कंटेंट देखते हैं। वित्त वर्ष 2023 तक यह आंकड़ा 55 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। भारत में अभी 39 कंपनियां वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस दे रही है। 2012 में इनकी संख्या महज 12 थी।

  • भारत में नेटफ्लिक्स के पास कई प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की तुलना में अभी कम दर्शक हैं। सब्सक्रिप्शन चार्ज ज्यादा होने और स्थानीय कंटेंट कम होने के कारण ऐसा है।
  • अमेजन प्राइम का मासिक प्लान 129 रुपए में और सालाना प्लान 999 रुपए में उपलब्ध है। एपल टीवी प्लस का मासिक प्लान 99 रुपए में उपलब्ध है।
  • नेटफ्लिक्स का ऑल डिवाइस सब्सक्रिप्शन 500 रुपए से शुरू होता है। इसके तहत एक साथ अलग-अलग डिवाइस पर कंटेंट देखने की सुविधा नहीं मिलती है।
  • अगले सप्ताह डिज्नी प्लस की सर्विस लॉन्च होने वाली है। इसके बाद भारत में कंटेंट वॉर और भी तेज होने की उम्मीद है। इसका फायदा दर्शकों को मिल सकता है।
  • 650 और 800 रुपए वाले प्लान में अलग-अलग डिवाइसों पर कंटेंट देखने का विकल्प मिलता है। कंपनी ने 200 रुपए में मोबाइल ऑनली प्लान भी लॉन्च किया है।
  • प्रतिद्वंद्वी कंपनी हॉटस्टार का करीब तीन चौथाई मार्केट पर कब्जा है। इसका वीआईपी प्लान 365 रुपए सालाना और प्रीमियम प्लान 999 रुपए सालाना की दर पर उपलब्ध है।
  • नेटफ्लिक्स क्षेत्रवार सब्सक्राइबर की संख्या जारी नहीं करती है। अनुमान के मुताबिक मार्च 2019 तक भारत में कंपनी के 10-12 लाख सब्सक्राइबर थे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबॉलिक इमेज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O6r0gx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here