मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में रिकवरी हो गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61 अंक चढ़कर 40,405.97 पर आ गया। निफ्टी में 19 प्वाइंट की बढ़त देखी गई। इसने 11,932.40 का उच्च स्तर छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। यस बैंक के शेयर में 2.5% उछाल आया। टीसीएस में 2% तेजी आई। दूसरी ओर इन्फोसिस का शेयर 1.5% लुढ़क गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pYWbCq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment