नई दिल्ली. सरकार ने सोने और चांदी की ज्वेलरी पर ड्यूटी ड्रॉबैक बढ़ाकर एक्सपोर्टर्स को राहत दी है। सोने पर ड्यूटी ड्रॉबैक 272 रुपए से बढ़ाकर 372.9 रुपए प्रति ग्राम कर दिया गया। चांदी पर यह 3,254 रुपए की बजाय 4,332.2 रुपए प्रति किलो होगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय का नोटिफिकेशन 16 नवंबर से लागू हो गया। न्यूज एजेंसी ने सोमवार को ये जानकारी दी।
-
ड्यूटी ड्रॉबैक का विकल्प लेने वाले एक्सपोर्टर्स सोने-चांदी के इंपोर्ट के वक्त जो शुल्क चुकाते हैं उसका बड़ा हिस्सा उन्हें रिफंड मिल जाता है। मौजूदा टैरिफ के आधार पर गणना के मुताबिक सोने पर पहले 63.27% राशि रिफंड मिल रही थी, अब 86.74% मिलेगी। इसी तरह चांदी पर 62.74% की बजाय अब 83.53% आयात शुल्क ड्यूटी ड्रॉबैक में कवर हो जाएगा।
-
जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अधिकारी का कहना है कि सरकार ने पिछले साल सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 12.5% की थी, इसलिए एक्सपोर्टर्स ड्यूटी ड्रॉबैक की दरें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इनमें अब हुई बढ़ोतरी से सोने-चांदी की ज्वेलरी के बाजार में हम प्रतिस्पर्धी बन पाएंगे।
-
बीते वित्त वर्ष (2018-19) में अप्रैल से अक्टूबर तक जेम्स एंड ज्वेलरी का कुल एक्सपोर्ट 2% घटकर 18.25 अरब डॉलर का रह गया। इस दौरान गोल्ड ज्वेलरी का एक्सपोर्ट 3% बढ़कर 7.3 अरब डॉलर रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XvMsj5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment