तीसरे दिन का खेल शुरू, डीन एल्गर और टेम्बा बवुमा क्रीज पर - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, October 3, 2019

तीसरे दिन का खेल शुरू, डीन एल्गर और टेम्बा बवुमा क्रीज पर

खेल डेस्क.भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 463 रन की बढ़त बना ली है। गुरुवार को टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने सात विकेट पर 502 रन बनाकर पारी घोषित की। दिन के आखिरी सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते 39 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। इससे पहले भारत के लिए मयंक अग्रवाल 215 रन बनाकर आउट हुए।उन्होंने अपनेटेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। ये उनका 5 टेस्ट में पहला शतक भी है।रोहित शर्मा ने 176 रन बनाए।

जवाब मेंदक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर 27 और टेम्बा बवुमा 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। एडेन मार्कराम को 5 रन के निजी स्कोर पर अश्विन ने बोल्ड कर दिया।थिउनिस डी ब्रुईन 4 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे। डेन पीट खाता खोले बगैर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

कोहली, पुजारा और रहाणे सस्ते में आउट हुए

चेतेश्वर पुजारा 6, विराट कोहली 20, अजिंक्य रहाणे 15, हनुमा विहारी 10 और ऋद्धिमान साहा 21रन बनाकर आउट हुए। रोहित और मयंक दोनों ने अपनी-अपनी पारी में 23 चौके और छह छक्के लगाए।मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की। रविंद्र जडेजा 30 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India (IND) vs South Africa (SA) Visakhapatnam Test Day 3 Live


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MaPpjP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here