यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री जनवरी में 6.2% घटी, कारों की बिक्री में 8.1% गिरावट - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Sunday, February 9, 2020

यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री जनवरी में 6.2% घटी, कारों की बिक्री में 8.1% गिरावट

नई दिल्ली. यात्री वाहनों की बिक्री जनवरी में 6.2% घटकर 2 लाख 62 हजार 714 यूनिट रह गई। पिछले साल जनवरी में देश में 2 लाख 80 हजार 91 वाहन बिके थे। कारों की बिक्री में 8.1% कमी आई है। पिछले महीने 1 लाख 64 हजार 793 कारें बिकीं। जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 1 लाख 79 हजार 324 यूनिट था। ऑटोमोबिल इंडस्ट्री बॉडी सियाम ने सोमवार को ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी किए।

दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में 16% कमी
मोटरसाइकिल की सेल्स में 15.17% कमी दर्ज की गई है। पिछले महीने 8 लाख 71 हजार 886 मोटरसाइकिलें बिकीं, जनवरी 2019 में 10 लाख 27 हजार 766 यूनिट की बिक्री हुई थी। दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 16.06% घटकर 13 लाख 41 हजार 5 यूनिट रह गई। पिछले साल जनवरी में कुल बिक्री 15 लाख 97 हजार 528यूनिट बिकी थीं।

सभी श्रेणियों के वाहनों की कुल बिक्री में 14% गिरावट
कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14.04% घटकर 75 हजार 289 यूनिट रह गई। सभी श्रेणियों के वाहनों की कुल बिक्री में 13.83% कमी आई है। पिछले महीने कुल 17 लाख 39 हजार 975 वाहन बिके। जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 20 लाख 19 हजार 253 यूनिट था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जनवरी में 1 लाख 64 हजार 793 कारें बिकीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38kwL36
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here