फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का गोवा में निधन, स्मृति ईरानी ने शोक जताते हुए लिखा- सदमे में हूं - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, February 12, 2020

फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का गोवा में निधन, स्मृति ईरानी ने शोक जताते हुए लिखा- सदमे में हूं

बॉलीवुड डेस्क. मशहूर फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का निधन हो गया है। वे 59 साल के थे। 12 फरवरी को उन्होंने गोवा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। पद्मश्री से सम्मानित वेन्डेल फैशन जगत का जाना-माना नाम थे। लैक्मे फैशन वीक जैसे हर बड़े फैशन शो में उनके कलेक्शन की धूम रहती थी। कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स उनके लिए रैम्प वॉक कर चुके हैं।

स्मृति ईरानी ने जताया शोक

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वेन्डेल के निधन पर शोक जतायाहै। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "भारत के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनरों में से एक वेन्डेल रॉड्रिक्स के असामयिक निधन के बारे में सुनकर सदमे में हूं। उनके चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

विवादों से रहा नाता

वेन्डेल रोड्रिक्स का विवादों से गहरा नाता था। हाल ही वे ग्रैमी अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहनी गई ड्रेस पर आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से चर्चा में रहे थे। उन्होंने गाउन को प्रियंका की उम्र के हिसाब से अनुपयुक्त बताया था। बाद में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उन्हें निशाने पर लिया था और उन्हें नकली तक कह डाला था। इसके अलावा वे अपने सेक्शुअल ओरिएंटेशन की वजह से भी चर्चा में रहते थे। वे समलैंगिक थे और उन्होंने 2002 में जेरोम मर्रेल से शादी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Designer Wendell Rodricks died at his home in Goa on February 12


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39tEQT6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here