भारतीय टेस्ट टीम को साल की बेस्ट टीम और बजरंग पुनिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, January 13, 2020

भारतीय टेस्ट टीम को साल की बेस्ट टीम और बजरंग पुनिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान

खेल डेस्क. भारतीय टेस्ट टीम को 2019 की बेस्ट टीम चुनते हुए सोमवार को स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही पहलवान बजरंग पुनिया को व्यक्तिगत वर्ग में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान मिला। महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी और निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। पुरुष क्रिकेटर्स में रोहित शर्मा और महिलाओं में स्मृति मंधाना को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।

भारतीय टेस्ट टीम आईसीसी रैंकिंग में 120 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर है। भारत ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी। साथ ही अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 और बांग्लादेश को 2-0 से हराया था।

अन्य पुरस्कार

  • पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (टीम खेल) का पुरस्कार
  • वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधू को रैकेट खेलों में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड
  • पुरुष टेनिस स्टार लिएंडर पेस को विशेष पुरस्कार दिया गया
  • निशानेबाज मेहुली घोष को सर्वश्रेष्ठ युवा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला
  • बैडमिंटनकोच पुलेला गोपीचंद और शतरंज कोच आरबी रमेश को सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान

ज्यूरी में गावस्कर और विश्वनाथन आनंद

पुरस्कारों की ज्यूरी में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर, शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, हिंदू प्रकाशन समूह के अध्यक्ष एन राम, पूर्व हॉकी कप्तान एमएम सोमैया, ओलंपियन निशानेबाज अंजलि भागवत और ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टेस्ट टीम आईसीसी रैंकिंग में 120 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर है। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ZJd7u
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here