
बॉलीवुड डेस्क.कबीर खान द्वारा निर्देशित '83' निश्चित रूप से 2020 की सबसे प्रतीक्षित फिल्म है जिसमें वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत को दिखाया जाएगा। इसी फिल्म से विनिंग टीम इंडिया के सैकंड ओपनर के श्रीकांत का लुक रिलीज किया गया है। दूसरे दिन मेकर्स ने एक्टर जीवा का श्रीकांत वाला लुक शेयर किया है। जीवा का के. श्रीकांत से मिलता हूबहू लुक देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे।
दीपिका भी होंगी फिल्म में :रणवीर सिंह फिल्म मेंकपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी।
देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्मके रूप में चिन्हित फ़िल्म '83'को 10 अप्रैल 2020 कोहिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीजकिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/382fTxw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment