बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना की किताब 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' ने 17वें क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड्स में पॉपुलर फिक्शन का खिताब जीता है। किताब में एक अधेड़ उम्र की महिला की कहानी है, जो नींद की परेशानी से जूझ रही है।
इस मौके पर ट्विंकल ने कहा कि, 'लेखकों का काम है इस बात का अहसास करना कि आपका काम किसी के ध्यान के योग्य है इसलिए इसे निष्पक्षता से करें।' उन्होंने कहा कि, अपने आप की सुनें, खुद के सुझाव बनाएं और उन्हें शामिल करें।
सेरेमनी में पॉपुलर बायोग्राफी का अवॉर्ड कृष्णा त्रिलोक की 'नोट्स ऑफ ड्रीम' ने जीता। यह किताब ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ए आर रहमान की बायोग्राफी है। नॉन फिक्शन कैटेगरी में ज्यूरी अवॉर्ड शांता गोखले की किताब 'ए लाइफ टोल्ड थ्रू द बॉडी' ने जीता। वहीं, पॉपुलर नॉन फिक्शन गौर गोपाल दास की 'लाइफ्स अमेजिंग सीक्रेट्स: हाउ टू फाइंड बैलेंस एंड पर्पस' को चुना गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388NWnz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment