एमजीआर के सिग्नेचर पोज में अरविंद ने शेयर किया फर्स्ट लुक, आज आएगा थलाइवी का दूसरा टीजर - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, January 16, 2020

एमजीआर के सिग्नेचर पोज में अरविंद ने शेयर किया फर्स्ट लुक, आज आएगा थलाइवी का दूसरा टीजर

बॉलीवुड डेस्क.कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी में एमजीआर बने अरविंद स्वामी ने अपना लुक शेयर किया है। इसमें वे एमजीआर के दो सिग्नेचर पोज में नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर अपने लुक को शेयर करते हुए अरविंद ने फिल्म का दूसरा टीजर शुक्रवार को ही रिलीज होने की जानकारी दी है।

इसलिए अहम हैं एमजीआर :1965 से लेकर 1973 तक जयललिता के साथ एमजीआर ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। जयललिता की एमजीआर के साथ पहली फिल्म 'आइराथिल ओरुवन' थी। जो 1965 में आई थी।उन्हें राजनीति में लाने में भी एमजीआर की अहम भूमिका रही।

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म :थलाइवी के लिए कंगना ने पिछले साल नवंबर से शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का प्रोडक्शन विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। जबकि डायरेक्शन एल विजय का है। फिल्म में कंगना रनोट टाइटल रोल निभाएंगी। तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना ने भरतनाट्यम और तमिल लैंग्वेज की क्लासेस भी ली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो : ट्विटर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NA2KDP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here