'द फॉरगॉटन आर्मी' में सुनाई देगी शाहरुख खान की आवाज, बिना फीस लिए किया नरेशन - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, January 13, 2020

'द फॉरगॉटन आर्मी' में सुनाई देगी शाहरुख खान की आवाज, बिना फीस लिए किया नरेशन

बॉलीवुड डेस्क. वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' के डायरेक्टर कबीर खान शाहरुख खान के साथ भारतीय सेना पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस वेब सीरीज के लिए पहले वे शाहरुख को लेना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शाहरुख ने सीरीज में नरेशन के लिए कोई फीस नहीं ली।'द फॉरगॉटन आर्मी' सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के शौर्य की कहानी है।

कबीर के मुताबिक, शाहरुख ने इस सीरीज के लिए वॉइस ओवर किया है। एक्टर ने हर एपिसोड की शुरुआत में एक इंट्रो में अपनी आवाज दी। खास बात हैकि इस काम के लिए शाहरुख ने कोई भी फीस नहीं ली।

उन्होंने बताया कि मैं चाहता था कि शाहरुख इस सीरीज का हिस्सा बनें और इस सिलसिले में उन से कई बार मीटिंग भी हुई।

कबीर ने बताया कि शाहरुख के पिता शाहनवाज खान इंडियन आर्मी में थे इसलिए मैं उन्हें अपनी सीरीज में नरेटर के तौर पर लेना चाहता था। हालांकि इतने बड़े सुपरस्टार को वीओ के लिए मनाना आसान नहीं था, लेकिन वे मान गए।

'द फॉरगॉटन आर्मी' लेफ्टिनेंट सोढ़ीऔर उनकी बहादुर समूह की कहानी है, जिसने आजाद हिंद फौज का हिस्सा रहते हुए भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। सीरीज में सन्नी कौशल और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

आखिरी बार 'जीरो' में आए थे नजर
शाहरुख खान एक्टर के तौर पर साल 2018 में आई'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद से ही उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच खास कमाल नहीं कर पाई थी।अनुमान लगाए जा रहे थे कि वे जल्द ही 'बिगिल' के डायरेक्टर एटली कुमार के साथ नजर आने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahrukh Khan away from films for a long time, narrated in 'The Forgotten Army' without any fees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2siR2pU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here