रेट्रो थीम पर हुई जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी, पुरानी फिल्मों के अंदाज में नजर आए बॉलीवुड स्टार्स - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, January 16, 2020

रेट्रो थीम पर हुई जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी, पुरानी फिल्मों के अंदाज में नजर आए बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड डेस्क. मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर शुक्रवार (17 जनवरी) को 75 साल के हो गए। इस मौके पर गुरुवार को मुंबई में उनके लिए एक खास पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। अख्तर के परिवार के सदस्यों के अलावा यहां अनिल कपूर, आमिर खान, किरण राव, उर्मिला मातोंडकर, तब्बू, बोनी कपूर, सतीश कौशिक, दिव्या दत्ता, बाबा आजमी, तन्वी आजमी समेत कई सितारे नजर आए।

रेट्रो थीम पर हुई इस पार्टी में ज्यादातर मेहमान पुराने अंदाज के कपड़े पहनकर पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के होस्ट जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने पोल्का डॉट वाली लाल और सफेद रंग की वेस्टर्न ड्रेस पहनकर गेस्ट्स का स्वागत किया। वहीं उनके बेटे फरहान अख्तर फिल्म 'डॉन' के गाने 'खई के पान बनारस वाला' में अमिताभ बच्चन जैसेगेटअप में वहां पहुंचे। उनके साथ पहुंची उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर उसी गाने में जीनत अमान की पहनी ड्रेस से मिलती जुलती ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस दिव्या दत्ता इस पार्टी में लाल रंग का शरारा पहने दिखीं। बोनी कपूर और सतीश कौशिक भी 70 के दशक वाले रेट्रो लुक में नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी (बायां फोटो), फरहान अख्तर (दायां फोटो)।
पत्नी किरण राव के साथ आमिर खान।
स्वरा भास्कर और उर्मिला मातोंडकर (बीच में) के साथ अनिल कपूर।
जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर (बायां फोटो) और पार्टी में आई मेहमान।
दिव्या दत्ता और तब्बू (दायां फोटो)
फराह खान के साथ उर्मिला (दायां फोटो) और गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ फरहान अख्तर।
शबाना आजमी की भाभी तन्वी आजमी (दाएं) के साथ फराह खान।
पति विपुल शाह के साथ शैफाली छाया और बोनी कपूर (दायां फोटो)।
पत्नी के साथ सतीश कौशिक और आशुतोष गोवारिकर (दायां फोटो)।
रिचा चड्ढा के साथ अली जफर और स्वरा भास्कर (बायां फोटो)
पति बाबा आजमी और परिवार के साथ तन्वी आजमी।
अपने-अपने पार्टनर के साथ आशुतोष गोवारिकर (सबसे दाएँ) और शैफाली छाया (बाएँ से दूसरी)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/363tkeU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here