रॉस टेलर न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Sunday, January 5, 2020

रॉस टेलर न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर टेस्ट में देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 35 साल के टेलर के 99 टेस्ट की 174 पारियों में 7174 रन हो गए। उन्होंने 46.28 की औसत से रन बनाए। इस दौरान 19 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। टेलर ने सबसे ज्यादा रन के मामले में पूर्व कप्तान स्टीफेन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। फ्लेमिंग ने 111 टेस्ट में 7172 रन बनाए थे।

टेलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन टेस्ट की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने पहले टेस्ट की पारी में एकमात्र अर्धशतक लगाया। तब 80 रन बनाए थे। इसके बाद वे फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 22, 4, 2, 22 और 22 रन का स्कोर किया।

टेलर सभी फॉर्मेट मिलाकर न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज
पिछले साल फरवरी में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने फ्लेमिंग को ही पीछे छोड़ा था। फ्लेमिंग के 280 वनडे में 8037 रन हैं। वहीं, टेलर ने 228 मैच में 8376 रन बनाए। वे सभी फॉर्मेट को मिलाकर भी न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 17250 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस दौरान 39 शतक और 88 अर्धशतक लगाए। वे भारत के लिए अगर 21 फरवरी को होने वाले वेलिंग्टन टेस्ट में खेलते हैं, तो अपने देश के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले फ्लेमिंग, डेनियल विटोरी और ब्रेंडन मैकुलम ने यह उपलब्धि हासिल की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टेलर ने टेस्ट में 46.28 की औसत से रन बनाए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uphBul
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here