रोहित शर्मा वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, कोहली टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान चुने गए - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, January 14, 2020

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, कोहली टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान चुने गए

खेल डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को 2019 के अवार्ड लिस्ट जारी की। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। वहीं, विराट कोहली को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान चुना गया।वर्ल्ड कप 2019 में खेल भावना के लिए कोहली को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान प्रशंसकों को स्टीव स्मिथ को चिढ़ाने से रोका था।

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। 2019 में 59 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस साल केसर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर बने। रिचर्ड इलिंगवर्थ को अंपायर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।

रोहित ने 2019 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए
रोहित ने पिछले साल 28 वनडे में सबसे ज्यादा 1490 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 57.30 का रहा। रोहित ने 7 शतक लगाए, जिसमें 5 उन्होंने वर्ल्ड कप में जड़े थे। इस मामले में कोहली 1377 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 26 मैच में 59.86 की औसत से यह रन बनाए।

आईसीसी की टीम ऑफ द ईयर 2019

वनडे टीम: रोहित शर्मा, शाई होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, केन विलियम्सन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।

टेस्ट टीम: मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मार्नस लबुशाने, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वेटलिंग (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नील वैगनर और नाथल लियोन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहित शर्मा। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uSz12J
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here