बॉलीवुड डेस्क.निर्देशक मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। अब मेकर्स के द्वारा8 जनवरी को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ एक स्पेशल प्रीमियर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रीमियर में एसिड अटैक सर्वाइवर्स भी शामिल होंगे जो इस फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं।
ये भी आएंगी नजर : लक्ष्मी अग्रवाल के साथ-साथ एसिड अटैक सर्वाइवर्स जीतू शर्मा, रितु सैनी, बाला प्रजापति और कुंती सोनी बॉलीवुड के अन्य सितारों सहित अपनी उपस्थिति से शाम को अधिक खुशनुमा बनाते हुए नजरआएंगे। इन चारों ने फिल्म में भी काम किया है और कास्ट का हिस्सा हैं। यह निश्चित रूप से इन सभी लड़कियों के लिए एक विशेष क्षण होगा जो खुद को पहली बार बड़े पर्दे पर देखेंगी।
10 जनवरी को होगी रिलीज : छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण ने अपना 34वां जन्मदिन भी एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ लखनऊ के शीरोज कैफे में मनाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tz7dPU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment